सूरजपुर -By. खेलसाय सिंह हाईटेक न्यूज़ )-बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दुरी पर रेलवे पटरी के किनारे तड़पता हुआ युवक कर रेलवे पुलिस की नजर पड़ी जिसकी सुचना रेलवे पुलिस ने थाना बिश्रामपुर पुलिस को दी तड़पता युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहाँ से उसे गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय सूरजपुर मे भेज दिया गया जहाँ उसकी दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या इस बात को लेकर तरह -तरह की चर्चा जोरों पर है,
जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर स्टेशन से अंबिकापुर -दुर्ग ट्रेन रात्री 11बजे गुजर रही थी इसी दौरान ट्रेन चालक को पटरी के पास एक युवक को तड़पते हुये देखा और रेलवे पुलिस को सूचना दी, रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर बिश्रामपुर पुलिस को सूचना दी बिश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचे जहाँ युवक को तत्काल सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया गया |युवक का पहचान संदीप सिंह सन्नी गुरुद्वारा रोड निवासी के रूप मे किया गया, बताया जाता है की संदीप सिंह आ. कश्मीर कौर निवासी गुरुद्वारा रोड अपने माँ के साथ रहता था, बीती रात वह S. E. C. L. के प्रोजेक्ट ऑफिस के पीछे रेलवे लाइन के पास लहूलुहान अवस्था में अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन के चालक की नजर पड़ी, ट्रेन चालक ने रेलवे पुलिस को सूचना दी,रेल्वे पुलिस द्वारा थाना बिश्रामपुर को सूचित किया गया जहाँ से थाना बिश्रामपुर टीम द्वारा मौके पर पहुंच तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर लाया गया जहाँ से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई|
इस घटना के क्रम में बताया जाता है कि युवक को कुछ युवकों ने मारकर पटरी पर फेंक दिया था इसी प्रकार युवक की हत्या कर पटरी पर फेकने की आशंका परिजनों ने लगाया है, इस पूरे मामले को लेकर संदीप की हत्या हुई या उसने आत्महत्या किया है पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है
बरहाल इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त |
