छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 25वां बजट पेश किया हैं। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों का है जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। बजट में सीएम कौशल विकास सहित कई बड़े एलान किए हैं।
रायपुर- Khelsay सिंह हाईटेक न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।बजट की बड़ी बातें–
पेट्रोल के दाम में कटौती: राज्य सरकार ने पेट्रोल के दाम में 1 रुपए की कटौती की है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को भी बजट से खुशखबरी मिली है।सरकारी कर्मियों का डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।अगले राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ का प्रावधानछत्तीसगढ़ की औसत आयु 24 राष्ट्रीय औसत 28सीएम कौशल विकास 26 करोड़ का प्रावधाननया रायपुर में निफ्ट की स्थापना होगी 50 करोड़ का प्रावधानपंजीयन कार्यालयों को ऑनलाइन करने 20 करोड़CM सुशासन फेलोशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधानमुख्यमंत्री हेल्प लाइन के लिए 22 करोड़ का प्रावधान रखा गया हैएक्सीलेंस अवॉर्ड की तरह CM एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए 1 करोड़रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल चलेगी।मेट्रो के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा।विभागों में सब इंजीनियर की भर्ती होगी।देवपुरी के विकास के लिए 11 करोड़ का प्रावधान किया है
नई परंपरा की शुरुआत
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।नया रायपुर अब सरकारी रिकार्ड और साइन बोर्ड वगैरह में नवा रायपुर के नाम से जाना जाएगा, यानी सरकार ने इसे छत्तीसगढ़ी कलेवर देने का फैसला लिया है
