छत्तीसगढ़ हाईटेक न्यूज़ रिपोर्ट/ACB: टीम सरगुजा द्वारा अंबिकापुर एवं सूरजपुर मे एक साथ दो कार्रवाई करते हुए तीन रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला सरगुजा के उदयपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहाँ पदस्थ लेखपाल एवं बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा की टीम ने ₹10000 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक लेखपाल नंदराम पैकरा व दूसरा संगठक पद पर पदस्थ, कैशलेन्द्र पाण्डेय है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों अस्पताल के कर्मचारियों से उनके TA बिल पास करने की एवज में बतौर रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत एसीबी के पास की गई।प्राप्त शिकायत के बाद एसीबी के टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों रिश्वतखोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।
सूरजपुर जिले मे भी कार्यवाही..…
वही दूसरा मामला सूरजपुर जिले के पटवारी भानु प्रताप सोनी जो की पटवारी हल्का नंबर 05 ग्राम डुमरिया का है। आरोपी पटवारी के द्वारा ग्रामीण से ₹20000 हजार रुपए के रिश्वत चौधरी बनाने के नाम पर मांगी गई थी,ग्रामीण द्वारा इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर में की गई थी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पैसा लेते गिरफ्तार किया..।
