{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
अंबिकापुर रिपोर्ट/ हाईटेक न्यूज़–: ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता मिली है, इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी वसीम कुरेशी पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है,
अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद, ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए हमले के मामले पर पुलिसको बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
गत दिनों कार और थार वाहन के बीच हुई दुर्घटना के बाद आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया था। इस घटना में वसीम कुरैशी समेत उसके साथियों मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े और आयुष दास ने मिलकर संजय सिंह की पिटाई की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अम्बिकापुर में भारी आक्रोश फैल गया था।
सरगुजा पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल ने मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को धरदबोचा और उसे न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इस मामले में आरोपी अनुराग राजवाड़े की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
