Oplus_131072
सूरजपुर – By. खेलसाय सिंह हाईटेक न्यूज़ इन )जनपद कार्यालय सूरजपुर में पुनः एक बार फिर भाजपा ने अपने दल बल के साथ अपना अध्यक्ष पद ले ही लिया वही उपाध्यक्ष की पद भी बीजेपी के खेमे में गया , आज जनपद पंचायत कार्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव रखा गया था जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से जनपद सदस्यों द्वारा अपना प्रतिनिधि चुन लिया गया, जिसमें जिले के प्रेम नगर विधानसभा विधायक भूलन सिंह मरावी वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष समेत महिला बाल विकास मंत्री पति प्रतिनिधि श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी गढ़ उपस्थित होकर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया, सभी सदस्यों के सहयोग से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती स्वाति संत सिंह एवं उपाध्यक्ष के लिए मनमत बछाड़ जी को अपना सहमति देकर सभी जनपद सदस्यों द्वारा सर्वागीण विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुना गया है | जिसमें जिले के सशक्त भाजपा नेता गड़ उपस्थित रहे|



