14/12/2025 सूरजपुर जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है,, जहां अज्ञात ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार फरार हो गया है,, बताया जा रहा है कि बाइक सवार भटगांव की तरफ से विश्रामपुर की ओर जा रहे थे तभी लक्ष्मीपुर स्थित सकरी पुलिया पर सामने से आ रही अज्ञात ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से उछलकर विक्की राजवाड़े पिता खुलेश्वर राजवाड़े निवासी कमलापुर अरसोता ट्रेलर के नीचे आ गया ,, जिससे सर में चक्का चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति शिवमंगल राजवाड़े पिता कन्हैया राजवाड़े निवासी ग्राम खर्रा ओडगी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल अंबिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह भी दम तोड़ दिया,
इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है,,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है,,
वही इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है


