Homeछतीसगढ़एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम व प्रतीक्षा सूची...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम व प्रतीक्षा सूची जारी

एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम व प्रतीक्षा सूची जारी

सूरजपुर/01 अगस्त 2025/

शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु जिला सूरजपुर के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, ओड़गी, प्रतापपुर एवं प्रेमनगर के लिए सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम हेतु कक्षा 7वीं, 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

इस हेतु 23 जुलाई 2025पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवप्रसादनगर में आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची भी प्रकाशित कर दी गई है।

यह सूची समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जिला सूरजपुर तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सूरजपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

चयनित विद्यार्थी संबंधित एकलव्य विद्यालय में 11 अगस्त 2025 तक प्रवेश ले सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थियों से रिक्त सीटों की पूर्ति की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments