खेलसाय सिंह सूरजपुर/20 जून 2025/* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले के रंगमंच (नगर पालिका परिषद के सामने स्थित) में सुबह 07 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक श्रीमती रेणुका सिंह उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने आज कार्यक्रम स्थल रंगमंच का निरीक्षण कर स्थल की व्यवस्थाओं और प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

